अहमदाबाद विमान हादसे के बाद अहमदाबाद पहुंची PMO टीम |

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद अहमदाबाद पहुंची PMO टीम |

दोस्तो, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अहमदाबाद विमान हादसे के बाद पीएमओ की एक उच्चस्तरीय टीम अहमदाबाद पहुंची है. यह टीम दो दिनों तक गुजरात में रहेगी. इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा कर रहे हैं. यह टीम राहत, बचाव और जांच प्रयासों की निगरानी करेगी. मुख्यमंत्री, डीजीपी और एसीएस (गृह) के साथ प्रमुख बैठकें होंगी. आपदा के बाद समन्वय और सहायता पर ध्यान दिया जाएगा

रिपोर्ट्स की माने तो, केंद्र सरकार इस घटना को बड़ी गंभीरता से ले रही है. सरकार ने इस हादसे की जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है. यह टीम इस हादसे की जांच करेगी और हादसे के कारणों का पता लगाएगी. यह कमेटी दुर्घटना स्थल का दौरा भी करेगी और इसमें शामिल लोगों से बात करेगी, जिसमें क्रू मेंबर्स, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और रेस्क्यू टीम शामिल हैं।


#businesskhabri



Blog ID : 1303

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।