iThink Logistics - शून्य से करोड़ो का सफर -  successful business woman story

iThink Logistics - शून्य से करोड़ो का सफर  

successful business woman story.

कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, बस कोशिश लगातार होनी चाहिए। आज हम businesskhabari.com के माध्यम से ऐसी ही एक सक्सेसफुल बिजनेस वूमेन स्टोरी आपसे शेयर करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर जीरो से करोड़ तक का सफल सफर तय किया। इसलिए हमारा आपसे अनुरोध है कि इसे पढ़ें और सीखने की कोशिश करें।

दोस्तो,ये कहानी हैं जाएबा सारंग। उम्र 32 साल। इनकी कंपनी का नाम iThink Logistics हैं। यहां ये फाउंडर और सेल्स हेड हैं। इन्होंने यह कंपनी 2011 में शुरू हुई थी, वो भी बिलकुल न के बराबर फंड से । 

आज इस कंपनी का टर्नओवर लगभग 65 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है और प्रॉफिट में भी है। 

इन्होंनेअपनी सफ़लता का मंत्र शेयर करते हुए बताती हैं कि समर्पण, जिद, ईमानदारी और अनुशासन से बढ़कर कुछ नहीं और सफलता के बस यही 4 मंत्र हैं.

जो भी बड़ी लॉजिस्टिक कंपनियां हैं, वे बड़े प्लेयर्स को ही मौका दे रही थीं। छोटे-मोटे कारोबारी के लिए पूरे देश तक माल पहुंचाना मुश्किल था। हमने इस गैप को समझा। लोगों की परेशानी समझी और काम शुरू हो गया।

जायबा ने बताया, 2011 में कंपनी शुरू हुई थी, उस वक्त मैं चॉल में रहती थी। फंड हमारे पास नहीं था। हम 5 पार्टनर्स हैं। 

सभी के काम बंटे हुए थे। मेरा काम टेक्निकल था। हमारा मार्केटिंग स्टाफ अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहा था। फिर मैंने अपने पार्टनर्स से कहा कि मुझे मार्केटिंग का काम करने दो। उनका जवाब था कि तुम्हारे पास मार्केटिंग का कोई अनुभव नहीं है। तुम कैसे कर पाओगी? उनका कहना वाज़िब भी था। लेकिन मैं यह समझ रही थी कि अगर मार्केटिंग ठीक से नहीं होगी तो हम ज्यादा दिनों तक बिज़नेस नहीं कर सकते। इसलिए मेरे बार-बार कहने पर वे मान गए। 

आज मैं कंपनी की सेल्स देखती हूं। कई शहरों में हमारी टीम काम कर रही है। जिस काम को हमने 5 लोगों के साथ शुरू किया था, आज 200 से ज्यादा स्टाफ है। हम करीब 27,000 पिनकोड पर काम कर रहे हैं। कंपनी अब प्रॉफिट बना रही है। 


जो रास्ते बदलने से डरते हैं, वो मंजिल तक पहुँचने का हक खो देते हैं।

#Businesakhabri

#Businesskhabridotcom



Blog ID : 1077

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।