Sucess Story of Naykaa - Richest Self-Made Woman in India

‎Sucess Story of Naykaa - Richest Self-Made Woman in India

‎दोस्तों बिजनेस खबरी में आज भारत की सेल्फ मेड बिलेनियर महिला फाल्गुनी नायर के बारे में कुछ जानकारी शेयर करने जा रहे हैं हम आशा करते हैं की इस मोटिवेशनल स्टोरी से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा

‎दरअसल साल 1963 में मुंबई में जन्मीं फाल्गुनी नायर ने साल 2012 में ब्यूटी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Nykaa को शुरू करने के लिए अपनी बैंकिंग जॉब छोड़ दी थी। उनके पिता एक बिजनेसमैन थे और उनकी छोटी सी बियरिंग कंपनी थी, जिसके जरिए नायर ने अपना कारोबार करने के जज्बे को करीब से देखा। यहीं से उनका एंटरप्रेन्योरशिप की तरफ रुझान बढ़ा।

‎फल्गुनी ने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की और फिर IIM, अहमदाबाद से 1985 में MBA किया। IIM में के दौरान, उन्होंने अपने जैसी विचारधारा वाले लोगों का एक नेटवर्क बनाया, जिसने उनके फ्यूचर के कारोबारी प्रयासों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

‎नायका की शुरुआत से पहले, नायर इंवेस्टमेंट बैंकिंग में एक सफल करियर एंजॉय कर रही थीं। उन्होंने ए.एफ. फर्ग्यूसन एंड कंपनी में एक कंसल्टेंट के रूप में करियर शुरू किया। 1993 में, वह कोटक महिंद्रा ग्रुप में शामिल हो गईं, जहाँ उन्होंने तेजी से तरक्की की सीढ़ियां चढ़ी।

‎शुरुआत में मर्जर एंड एंक्विजिशन (एम एंड ए) टीम को लीड किया और बाद में लंदन और न्यूयॉर्क शहर में इंस्टिट्यूशनल इक्विटी ऑफि खोले। 2001 में, फाल्गुनी भारत लौट आईं और उन्हें इंवेस्टमेंट बैंकिंग यूनिट, कोटक महिंद्रा कैपिटल का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया। उन्होंने कई और सेगमेंट में सेवाएं दीं, जिससे उन्हें बिजनेस शुरू करने और कामयाब बनाने के लिए जरूरी स्किल सीखने का मौका मिला।

‎फाल्गुनी नायर को भारतीय ब्यूटी और वेलनेस मार्केट में एक कमी दिखी। ये कमी थी हाई-क्वालिटी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का आसानी से मिलना, जो उन्होंने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान देखा। उन्होंने महसूस किया कि भारतीयों के पास ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए किसी प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं है। यहीं से उन्हें Nykaa का आइडिया आया और उन्होंने 2012 में इसकी शुरुआत की।

‎Nykaa ने ऐसे चढ़ी सफलता की सीढ़ी

‎2012 : ऑनलाइन हाई-क्वालिटी ब्यूटी प्रोडक्ट्स प्लेटफॉर्म Nykaa की शुरुआत

‎2015 : पहला फिजिकल स्टोर खोला और ऑफलाइन बिजनेस शुरू किया

‎2016 : Nykaa ने खुद के प्रोडक्ट लॉन्च किए

‎2018 : स्टार्टअप ने फैशन प्रोडक्ट में भी एंट्री की

‎2020 : स्टार्टअप मुनाफे में आ गया और 2021 में IPO लॉन्च किया

‎2023 : इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री की

‎नायका की सफलता के मुख्य कारण:

‎एक आवश्यकता की पहचान: 2012 में, फाल्गुनी नायर ने देखा कि भारतीय महिलाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सौंदर्य उत्पादों को खरीदने के लिए कोई समर्पित ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म नहीं है। उन्होंने इस जरूरत को पूरा करने के लिए नायका की स्थापना की, जो एक ऐसा स्थान था जहाँ महिलाएँ सभी सौंदर्य और जीवन शैली से संबंधित उत्पाद आसानी से पा सकती थीं।

‎ऑनलाइन शुरुआत और ऑफ़लाइन विस्तार: नायका ने एक ऑनलाइन स्टोर के रूप में शुरुआत की। बाद में, उन्होंने 2015 में अपने पहले फिजिकल स्टोर खोले, जिससे उनकी पहुँच बढ़ी और ग्राहकों को व्यक्तिगत अनुभव मिला।

‎मजबूत ब्रांडिंग और उत्पाद: कंपनी ने एक मजबूत ब्रांड बनाया, जो न केवल उत्पादों को बेचता है, बल्कि सुंदरता को आत्म-सशक्तिकरण के रूप में भी बढ़ावा देता है। उन्होंने विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों को पेश किया और अपना खुद का प्राइवेट लेबल भी लॉन्च किया।

‎रणनीतिक निवेश: शुरुआत में, फाल्गुनी नायर ने 16 करोड़ रुपये का निवेश किया। 2014 में सिकोइया कैपिटल जैसे निवेशकों से भारी निवेश मिला, जिसके बाद कंपनी को कई अन्य प्रमुख निवेशकों का भी समर्थन मिला। यहाँ तक कि कटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्रियों ने भी नायका में निवेश किया।

‎विस्तार और अधिग्रहण: नायका ने लगातार विस्तार किया और 2019 में 20Dresses और 2021 में Pipa. Bella जैसे अन्य ब्रांडों का अधिग्रहण किया।

‎आज की स्थिति: दोस्तोआज Nykaa के पास 2400 से अधिक ब्रांड्स हैं। और इसकी मार्केट कैपिटल 60820 करोड़ रु के आस पास  है इसके साथ ही नायका एक "यूनिकॉर्न" कंपनी बन गई है। 

‎इसी प्रकार की बिजनेस अपडेट के लिए जुड़े रहें businesskhabari.com के साथ याद रखें बिजनेस खबरी डॉट कॉम भारत का अपना बिजनेस पोर्टल है जहां पर बिजनेसमैन अपने प्रोडक्ट ओर सर्विस को डिस्प्ले करके अपनी सेल्स बढ़ा सकते हैं और कस्टमर बिना किसी कमीशन दिए एवं कम दाम में प्रोडक्ट सीधे मैन्युफैक्चरर से खरीद सकता है। इससे कंपनी और कस्टमर दोनों का फायदा हो जाता है कस्टमर को कम दाम में प्रोडक्ट मिल जाते हैं और कंपनी की सेल्स बढ़ जाती है। और यह स्टार्टअप्स के लिए बिल्कुल फ्री है इसके प्रीमियम पैकेज भी उपलब्ध है। 


‎तरक्कियों की दौड़ में उसी का जोर चल गया, बना के रास्ता जो भीड़ से निकल गया।


Blog ID : 1505

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।