Anil Agarwal : कबाड़ से करोड़ो का सफर (motivation story)



Anil Agarwal : कबाड़ से करोड़ो का सफर 


(motivation story)


एक सफल बिजनेसमैन की कहानी हमेशा लोगों को प्रेरणा देती है आज हम आपको ऐसी एक कहानी शॉर्ट में बताना चाहते है.

दोस्तों एक ऐसा व्‍यक्ति जो कभी कॉलेज नहीं गया, केवल अपनी मेहनत के दम पर अरबो का बिज़नेस खड़ा कर दिया, उसे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से स्‍टूडेंट को संबोधित करने के लिए बुलाया गया.जिससे स्टूडेंट्स कुछ सीख सके.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं Vedanta Resources Limited के चेयरमैन Anil Agarwal की. उन्‍हें हाल में ही कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में स्‍टूडेंट को -सपनों का पीछा कैसे करें- विषय पर संबोधित करने के लिए बुलाया गया था.

पटना के एक मारवाड़ी परिवार में पैदा हुए अनिल अग्रवाल का शुरू से ही एक बड़े बिजनेस मैन बनने का सपना था इसी सपने को पूरा करने के लिए 19 साल की उम्र में उन्‍होंने अपने पिता का बिजनेस छोड़ कर मुंबई का रुख किया और प्रयास में लग गए.

दोस्तों आज माइनिंग टाइकून के रूप में दुनियाभर में नाम कमा चुके Anil Agarwal ने साल 1970 में स्‍क्रैप डीलर का बिज़नेस शुरुआत की थी. उन्‍होंने कैंब्रिज में स्‍टूडेंट को बताया कि उन्होंने 20 से 30 साल की उम्र में काफी संघर्ष किया. इस दौरान वे 9 बार अपने बिजनेस में फेल हुए और तब कही कठिन परिश्रम के बाद उन्हें पहली सफलता मिली.

फोर्ब्‍स के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 16 हजार करोड़ रुपये है. अगर उनके परिवार की कुल नेट वर्थ देखी जाए तो यह 32 हजार करोड़ रुपये बैठती है. मौजूदा समय में उनका वेदांता ग्रुप 1,48,729 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

अनिल अग्रवाल ने अपने टि्वटर हैंडल पर बिजनेस के दौरान हुए अनुभवों को शेयर किया है जिसमे वो काफी भावुक भी नजर आए . उन्‍होंने लिखा- एक ऐसा व्‍यक्ति जो कभी कॉलेज नहीं गया, उसे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से स्‍टूडेंट को संबोधित करने के लिए बुलाया गया.

दोस्तों सफलता का सफर जितना ज्‍यादा मुश्किल होता है,उसका परिणाम उतना ही अच्छा होता है.और यही इस शार्ट स्टोरी को आपसे साझा करने का हमारा मकसद है इसलिए लगातार प्रयास करते रहे.​


Indian Metals & Mining Magnate : Mr.Anil Agrawal


Blog ID : 348

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।