Xiaomi अब अपने सभी ऑडियो प्रोडक्ट भारत में बनाएगी,


Xiaomi अब अपने सभी ऑडियो प्रोडक्ट भारत में बनाएगी, Optiemus के साथ हुई साझेदारी

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने MAKE IN INDIA अभियान को आगे बढ़ाते हुए इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरर optiemus के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत Xiaomi के तमाम वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट का प्रोडक्शन भारत में होगा।

Optiemus की फैक्ट्री उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। कंपनी के बयान के मुताबिक 2025 तक शाओमी भारत में ही 50 फीसदी पार्ट्स का भी निर्माण करेगी। शाओमी का यह बयान तब सामने आया है जब हाल ही में सैमसंग ने रेडमी को पीछे छोड़ते हुए भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रथम स्थान हासिल किया है।


वैसे Xiaomi भारत ही अपने अधिकतर स्मार्टफोन और टीवी का निर्माण करती है। ऑडियो प्रोडक्ट के तौर पर शाओमी भारत में स्पीकर, ईयरबड्स, ईयरफोन आदि बेचती है। पिछले सप्ताह ही एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि शाओमी के स्मार्टफोन की मांग बीते तिमाही में कम रही है जिससे कंपनी के रेवेन्यू में 18.9 फीसदी की कमी देखने को मिली।

Xiaomi will make all its audio products in India, partnered with Optiemus

According to the company statement, by 2025, Xiaomi will also manufacture 50 percent of the parts in India

Business का Khabri Zone
http://www.businesskhabri.com/


Blog ID : 41

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।