Ola Electric IPO


Ola Electric अगले साल यानी 2024 की शुरुआत में अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी में है। इसके लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल और गोल्डमैन सेक्स को इनवेस्टमेंट एडवाइजर के रूप में हायर करने के लिए स्टार्टअप बातचीत कर रहा है। ओला इलेक्ट्रिक में सॉफ्टबैंक और टाइबर ग्लोबल सहित दुनिया की कई दिग्गज प्राइवेट इक्विटी फर्मों ने निवेश किया हुआ है

कंपनी की प्लानिंग है कि वह शेयर बाजारों में लिस्ट हो जाए। कंपनी ने बताया कि मई में कई घरेलू और विदेशी इनवेस्टमेंट बैंकों के साथ आईपीओ को लेकर बैठक की गई थी। अभी तक इसको लेकर कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि अगले साल ओला इलेक्ट्रिक ओईपीओ लॉन्च कर सकती है।

क्या है ओला की रिपोर्ट

अप्रैल में जारी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक ने कारोबारी साल 2022-2023 (FY23) में तीन गुना ज्यादा बिक्री देखने को मिली है। मार्च तिमाही तक बाजार में ओला की हिस्सेदारी 30 फीसदी तक बढ़ गई है। भारतीय बाजार में ओला के बाद ओकिनावा, एम्पीयर, एथर और हीरो आते हैं।

क्या होता है आईपीओ? (What Is IPO)

आईपीओ के बारे में आपने बहुत बार सुना होगा। जब भी कोई शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं, तब वह कंपनी के आईपीओ को चेक करते हैं। आईपीओ को Initial Public Offering कहा जाता है। जब कंपनी पहली बार पब्लिक को अपने शेयर ऑफर करती है, उसे आईपीओ कहा जाता है । इसे ऐसा कहा जा सकता है कि हर प्राइवेट कंपनी कई सेक्टर में काम करती है।

जब कंपनियों को फंड की जरूरत होती है तो वो खुद को स्‍टॉक मार्केट में लिस्‍ट करवाती हैं। इसके लिए वो पब्लिक के लिए आईपीओ जारी करती है। आईपीओ के जारी होने के बाद कंपनी शेयर मार्केट में लिस्‍ट हो जाती है। इसके बाद इनवेस्टर शेयरों को खरीदते और बेचते हैं।


Business का khabri zone

http://businesskhabri.com/



Blog ID : 46

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।