मदर डेयरी ने घटाए ‘DHARA’ तेल के दाम


मदर डेयरी ने घटाए ‘DHARA’ तेल के दाम


दोस्तों दूध सप्लायर्स Mother Dairy ने महंगाई के इस दौर में कस्टमर को थोड़ी राहत देते हुए अपने प्रोडक्ट में थोड़ा कटौती की है. दरअसल, खाद्य तेल ब्रांड Dhara की बिक्री करने वाली मदर डेयरी ने इस तेल की कीमतों में प्रति लीटर 10 रुपये तक की कटौती करने की घोषणा की है

बता दें कि दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में दुग्ध उत्पादों की प्रमुख सप्लायर्स मदर डेयरी धारा ब्रांड के तहत खाद्य तेल की भी बिक्री करती है. उसने कहा कि धारा ब्रांड के तेल की कीमतों में कटौती वैश्विक बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए की गई है.

 यह कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य तेलों के दाम गिरने और घरेलू स्तर पर सरसों जैसी तिलहन फसलों की उपलब्धता में सुधार को देखते हुए उठाया गया है. धारा ब्रांड के खाद्य तेल नई एमआरपी के साथ अगले सप्ताह तक बाजार में उपलब्ध हो जायेंगे.

दोस्तों कंपनी के इस फैसले से कंपनी  की सेल में क्या प्रभाव पड़ेगा ये तो आने वाले फाइनान्स  रिपोर्ट में ही पता चलेगा.


Business का khabri zone
http://www.businesskhabri.com/


Blog ID : 67

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।