बिजनेस Success Story of Pratik Doshi :The umbrella businessman


बिजनेस Success Story of Pratik Doshi :The umbrella businessman


प्रतिक दोषी हमेशा कहते हैं कि – if you do hard work? Then it never goes in water? मतलब अगर आप मैंने तार मेहनत करेंगे तो आपकी मेहनत कभी भी पानी में नहीं जाएगी।

दोस्तों बिजनेस और सक्सेस ऐसे ही होती है। इसमें व्यक्ति को एक सही आईडिया पर लगातार काम करना होता है। और उनकी मेहनत रंग जरूर आती है।

दोस्तों प्रतीक को बिज़नेस का आईडिया कैसे आया आइये जानते है

एक दिन बरसात के मौसम में जब प्रतीकमुंबई के लोकल ट्रेन का धक्का खाते हुए बारिश से बचते बचते घर जा रहे थे। तब उनकी नजर अचानक छतरी पर जाकर रुकी। जब उन्होंने ध्यान दिया तो पाया कि सभी लोगों के पास सिर्फ काले और हल्के रंगों की ही छतरी हैं। छतरी में किसी भी तरह की कोई प्रिंट या डिजाइन नहीं है।

लोगों के इन छतरी को देखते हुए उन्हें एक बहुत ही जबरदस्त आईडिया उनके दिमाग में आया। उन्होंने सोचा क्यों ना डिजाइन और प्रिंट वाले छतरी का बिजनेस किया जाए। क्योंकि यह बिज़नस कोई नहीं कर रहा है तो उनका यह बिजनेस पूरी तरह यूनिक होगा।

इस आइडिया को सोचकर प्रतीक बहुत खुश हो गए और वह अपने घर गए अपने घर जाकर जब उन्होंने अपना ही आईडिया अपने परिवार को बताया। तब तब जैसा की हर परिवार कहता है वैसा ही जवाब उन्हें सुनने को मिला .

उनके परिवार ने उनसे कहा किक्या तुमने छतरी बेचने के लिए इतनी पढ़ाई की है,

घर वालों को प्रतिक्रिया देखकर प्रतीक जरूर निराश हुए - लेकिन तब तक प्रतीक के मन में यह बिज़नेस करने का निश्च्य कर लिया था उन्हें सिर्फ किसी भी हालत में अपनी छतरी का बिजनेस शुरू करना था। जब प्रतीक अपने छतरी के बिजनेस के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर रहे थे। उनके दोस्त उनके घर आकर उनसे पूछते थे कि भाई तू क्या कर रहा है? तो प्रतीक जवाब में कहते थे कि मैं अपना छतरी का बिजनेस करना चाहता हूं।

अपनी छतरी बिजनेस के लिए उन्होंने डिजाइनर से डिजाइन तैयार करवाएं। लेकिन जब उन्होंने यह डिजाइन पब्लिशर को दिखाया तो कोई भी पब्लिशर उनके डिजाइन को पब्लिश करने के लिए नहीं माने।

क्योंकि इंडिया जैसे देश में नई नई चीजों को जल्दी एक्सेप्ट नहीं किया जाता है। इसीलिए कोई भी प्रतीक के डिजाइन को पब्लिश करने के लिए मान नहीं रहे थे। लेकिन प्रतीक ने हार नहीं मानी और एक के बाद एक पब्लिशर के पास जाते रहे।

11 पब्लिशर ने उनके डिजाइन को बेकार बताकर उनकी डिजाइन छतरी पर प्रिंट और उसकी मार्केटिंग करने से मना कर दिया था।

लेकिन 12वीं पब्लिशर को प्रतिक का आईडिया यूनिक और अलग लगा। जिसके कारण उन्होंने प्रतीक के डिजाइन को प्रिंट कर दिया और फिर उन्होंने मार्केटिंग का काम भी शुरू कर दिया।

प्रतीक ने अपनी छतरी पर वडापाव, smiley जैसे अलग-अलग तरह के कई सारे डिजाइन प्रिंट करवाएं। सारी छतरी प्रिंट हो जाने के बाद प्रतीक ने खुद मार्केटिंग का काम भी शुरू कर दिया।

6 महीने तक प्रतीक इस काम में जुटे रहे लेकिन कड़ी मेहनत के बाद भी उन्होंने सिर्फ 800 छतरी ही बेचे थे। फिर उनके किसी दोस्त के बताने पर उन्होंने अपनी छतरी का बिजनेस ऑनलाइन ले जाने के बारे में सोचा।

प्रतीक अपने छतरी के बिजनेस पर अपना पूरा हाथ पैर मार लेना चाहते थे। ताकि बाद में उन्हें किसी भी तरह का कोई पछतावा ना रहे। प्रतीक कहते हैं कि बिजनेस को ऑनलाइन ले जाने के लिए और मार्केटिंग करने के लिए 18 घंटे काम करते थे।

वो कहते थे कि उस समय रावण के तरह उनके भी 10 सर थे। एक डिजाइनिंग में, तो दूसरा मार्केटिंग में अकेले वो सभी चीजों को संभाल रहे थे।

अपने बिजनेस को ऑनलाइन ले जाने के बाद प्रतीक को बहुत डर लग रहा था कि कोई उनकी छतरी खरीदेगा भी है नहीं इसलिए उन्होंने अपने पिता से कहा कि प्लीज आप एक छतरी खरीद लीजिएगा ताकि मुझे तसल्ली रहेगी मेरी एक छतरी बिक गई है।

लेकिन जैसे ही उन्होंने अपना बिजनेस ऑनलाइन किया और लोगों को उनकी छतरी के बारे में पता चला तो उनकी छतरी की सेल काफी ज्यादा बढ़ गई।

कोलकाता, तमिलनाडु, गुजरात जैसे राज्यों से उनकी छतरी की बहुत डिमांड की गई। सिर्फ 2 सप्ताह में वे ऐमेज़ॉन के छतरी बेचने वालों में बेस्ट सेलर की सूची में शामिल हो गए।

इस तरह प्रतीक ने अपने छोटे से आइडिया को एक मल्टी मिलेनियर बिजनेस बना दिया और एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन बन गए।


"दोस्तों किसी महान व्यक्ति ने खा है की कुदरत आपकी मेहनत का एक जर्रा भी जाया होंने नहीं देती , तो ज्यादा मत सोचो बीएस उठो और कर्म करने में लग जाओ"


Business का khabri zone

http://www.businesskhabri.com/


Blog ID : 76

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।