
मध्यम, प्रीमियम व लग्जरी श्रेणी के मकानों की मांग में उछाल
ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने और पिछले वित्त वर्ष में दाम बढ़ने के बावजूद देश के प्रमुख छह शहरों में 2023-24 के दौरान मकानों की बिक्री 8-10 फीसदी बढ़ सकती है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बुधवार को रिपोर्ट में कहा, राजस्व संग्रह में मजबूती रहने और कर्ज का बोझ घटने से रियल एस्टेट डेवलपरों की साख भी मजबूत होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यम, प्रीमियम व लग्जरी श्रेणी के मकानों की मांग में उछाल से पिछले दो वित्त वर्षों में अच्छी बिक्री हुई है। इससे रियल एस्टेट कंपनियों का मुनाफा बढ़ा है। क्रिसिल रेटिंग्स के निदेशक अनिकेत दानी ने कहा, मूल्यांकन के आधार पर 11 बड़ी व सूचीबद्ध रियल्टी कंपनियों की बिक्री पिछले वित्त वर्ष 50 फीसदी बढ़ी है।
Business का kahbri zone
http://businesskhabri.com/
Blog ID : 98
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
